Thursday, 10 June 2010

जीवन की सुन्दरता -- उसका अप्रत्याशित स्वरुप


जीवन की सुन्दरता, विशिष्टता का एकमात्र रहस्य है उसकी अप्रत्यासित प्रकृति. जीवन अभोतिक है इसके अंतर्गत समय जैसी कोई अवधारणा नहीं होती ,हर पैमाना मानव निर्मित है कोई भी पल ,छोटे से छोटा  पैमाना अपने आप में विशिष्ट कहा जा सकता है.. जो भी लक्ष्य , मायने , अर्थ आज हम जानते है सब के सब मानव निर्मित है या कहें की सामाजिक है सांसारिक है . इन सभी चीजों का जीवन या जीने की उर्जा से कोई लेना देना नहीं है  

            मेरे अनुसार हमने वेबजह ही जवानी , बुदापे की परिभाषा बना ली है व्यक्ति हमेशा एक ही मानसिक अवस्था में रह सकता है उसे हम बचपन कह सकते है , मनुष्य की आत्मा हमेशा स्वतंत्रता और उत्साह को ही तलाशती रहती है पर ज्यों , ज्यों  उम्र बदती है सामाजिक अहंकार, स्वार्थ ,और प्रभुत्व जैसी  काल्पनिक परिभाषायें बचपन  छीन ले जाती है , तभी तो सारे के सारे बड़े कहते है "बचपन तो बचपन था उसका जबाब नहीं" "बचपन सबसे उत्तम था " यदि बचपन ही सर्वोत्तम है तो इसका मतलब है की  बड़े होकर हम उन्नत होने की बजाय उल्टा गर्त  में गिरते  जाते है , वास्तविकता भी यही है वचपन के साथ मानव अपने सीखने  की प्रबृत्ति खोता चला जाता है ,अर्थात जो जीवन की परिभासा मानी गयी  है वह जीवन न होकर सिर्फ पल पल मौत के करीब जाना है, 
            जीवन का तो अर्थ ही है , आनंदमय रहना सबकुछ समझते हुए ज्यादा से ज्यादा सहज होते जाना , और  उम्र के साथ साथ और आधिक आनंदित और उन्नत होते जाना . यही कारन है की महान लोग कहते है की  किसी के  दुनियां में आने और जाने के से कोई फर्क नहीं पड़ता , यदि फर्क पड़ता है तो उसके जीवन जीने के तरीके से , उसके जीवन के आनंदित पल वहुमुल्य हो जाते हैं . जो औरों को जीवन की अर्थवत्ता  खुद जी कर बता सकता हो वाकई में वही  इंसान है इसी पैमाने पर विचार करते हुए जीवन में घटी एक महत्वपूर्ण घटना याद आई जो आप तक पहुंचा रहा हूँ. 
  
            बात छात्र जीवन की है जब तीसरी कक्षा उत्तीर्ण की थी ,बारिस का समय था छुट्टियाँ चल रही थी, एक दिन खेलने मैदान मे पहुंचे तो देखा की  काफी बारिस हों कर चुकी थी और मैदान गीला था सिर्फ एक मित्र के आलबा कोई और नहीं पहुंचा था . हम दोनों ने चलते चलते दो युवकों की बात पर  ध्यान दिया तो पता चला की पास  ही के गाँव मे जो की १६-१७  किलोमीटर दूर है एक नदी (क्योतन) मे एक ट्रक डूब गया है , मन मे बड़ी जिज्ञासा हुई क्योकि ऐसी दुर्घटनाओं के बारे मे सिर्फ सुना था देखा नहीं था और फिर वह गाँव (उदयपुर )एक  प्राचीन  शिव मंदिर की वजह से भी विख्यात था  जहां हम कभी नहीं गए थे 
              
                                      उदयपुर का मंदिर 

             तो हमने होसला जुटाया और अंदाज लगाया की यदि १ घंटे मे पहुंचे तो २ ढाई घंटे मे तो घर तक वापस पहुँच ही जायेंगे , उस समय ये निर्णय बड़ा साहसिक रहा था क्योकि नयी  सायकिल  घर बालों ने खरीद कर दी थी और  नया-नया चलाना सीखा था , अब तक कभी इतनी लम्बी दूरी भी नहीं चले थे

          फिर क्या था दोनों मित्र एक ही सायकिल पर सवार हो कर चल दिए. जाते समय तो कौतुहल  इतना ज्यादा था की समय का पता भी नहीं लगा और हम चलते चलते नदी तक पहुँच गए. वहां पहुँच कर देखा की सब कुछ सामान्य था और ट्रक तो कब का निकाला जा चुका  था,  हतासा हाथ  लगी फिर सोचा की क्यों न यहाँ तक आये है तो  वह प्राचीन मंदिर भी देख लिया जाये ,उस समय बचपन मे चित्रकथा ,और धारवाहिकों के चलते पुराने मंदिरों, किलो, खंड-हरों  का मनोविज्ञान पर अजीव सा असर था ,हमने निर्णय लिया और हम मंदिर की तरफ चल दिए . सारा शरीर थक चुका था पर जिज्ञासा के सामने ये बात पता  ही नहीं रही .
      मंदिर पहुँच कर कुछ ऐसा महसूस हुआ की जैसे कोई खज़ाना हाथ लग गया हो, उत्साहित मन सब के सब द्रश्यों को याद कर लेना चाहता था , फिर एक महाशय से समय पुछा तो होश खो गए ,दिमाग में बैठा परिवार का डर निकल कर सामने आ गया और साथ  ही साथ थकान  भी रंग दिखाने  लगी , लौटना शुरू किया तो पैर जबाब देने लगे ,हर पांच मिनिट में हम बदल बदल कर सायकल चलाते ,समय जैसे थम सा गया था , जैसे तैसे डरते डरते ,थके हुए हम घर बापस आये ,घर वालों  का गुस्सा एक साथ निकल पड़ा क्योंकि अब तक पांच घंटे हो चुके थे . काफी खरी-खोटी सुनने के बाद हम खाना खाकर सो गए , पर सारी की सारी यात्रा जैसे मनोविज्ञानं  में गहरे तक उतर चुकी थी, आज भी जब  वो यात्रा याद आती है तो  बही थकान , वाही उत्साह , वही डर ,वही साहस महसूस किया जा सकता है.
          शुरुआत के उस दो घंटे के सफ़र को जिस गति से उत्साह पूर्वक तय किया था यदि उसी उत्साह उसी कौतुहल के साथ अगर जिंदगी को जिया जाये ,तो जिंदगी आज भी उतनी ही हसीन है ,वही  आनंद हम आजीवन महसूस कर सकते है. यही जीवन का लक्ष्य भी है की निडर निर्भीकता और उत्साह से इसे जिया जाये, इसके पल पल का आनंद उठाया जाये . 
          

Monday, 7 June 2010

यथार्थ में प्रेम


                        कहा जाता है की प्रेम करना चाहिए पर समझ ये नहीं आता की प्रेम कैसे किया जा सकता है , क्या कोई ऐसी विधि मौजूद है जो हमें प्रेम करना सिखा सके .हर तरफ एक ही बात रटी जाती है की हर किसी से प्रेम करना ही जीवन है , पर क्या कहने वाले खुद  जान पाते  है की आखिर ये प्रेम है क्या . संदेह  तो इसी बात पर हों जाता है की जिस किसी ने प्रेम का नामकरण किया होगा, उसे क्या चीज़  जान पड़ती होगी , आखिर किस को नाम प्रेम दिया गया .
       
                       ये निहायत ही सत्य है की लोग कहीं न कहीं भरम में खोए हुए है , क्योंकि यदि  शायद जिसको प्रेम कहा गया है उसको जान लिया जाता तो सभी के सभी स्वार्थों से परे जा चुके होते. आज की दुनिया तो माता , पिता , बहन , भाई , पत्नी , पति के बीच पाए जाने वाले सहवंध तक ही प्रेम को सीमित रखते है , यदि बात कुछ  बड़े स्तर की हों तो  मुकाबला समाज , जाती , और देश तक चला जाता है . पर इन  सभी में तो अहंकार ज्यादा और प्रेम नदारत दिखाई पड़ता है, कहीं न कहीं हम इसे प्रेम समझ कर अपने से जुडी  हरेक चीज़ को ऊँचा दर्जा देना चाहते है.
   
            
                        ये बड़े ही सोचने की बात है की क्या प्रेम की कोई सीमा भी हों सकती होगी , क्या प्रेम किसी मनुष्य किसी परिवार , किसी जाती , किसी देश तक ही सीमित होगा , नहीं ये नहीं हों सकता . कही न कहीं हमारी परिभाषा ही गलत होगी . ये सब तो बिभाजन है ये प्रेम कैसे हों सकता है , प्रेम तो ब्रह्माण्ड को एक ही रूप में एकत्रित कर देता है , ये तोड़ नहीं सकता . 

                          प्रेम का कोई स्वरुप नहीं ये खुद ही परमात्मा है , इसको कोई नाम नहीं दिया जा सकता , ये किसी भी तरह से भौतिक नहीं हों सकता ,ये किसी भी रिश्ते की बपौती नहीं हों सकता , जो लोग सिर्फ रिश्तों को ही प्रेम मानते है उन्हें ये जान लेना चाहिए की वे सच्चाई से विरोध कर रहे है और वे खुद ही सच से दूर रहना चाहते है .


                        प्रेम किया नहीं जा सकता ये किसी आत्मा की अपनी विशिष्टता होती है .ये सिखाया नहीं जा सकता , पर हाँ प्रकिरती के नजदीक जाकर , झूठ की दुनिया को गहरे से समझ कर उससे छुटकारा पाकर अपने  दृष्टी कोण  को प्रेमी जरुर बनाया जा सकता है ,अर्थात प्रेमी बनकर उन्नत हों जाना संभव है ,क्योंकि प्रेमी का अर्थ है कायनात में पाए  जाने वाले हर एक अस्तित्व से प्रेम की संवेदना के जरिये जुड़ जाना , इस तरह से हर एक प्रेमी श्रेष्ट है , और प्रेम पर किसी भी तरह का पर्दा डालना , रोकना , या प्रताड़ित करना  परमात्मा के साम्राज्य में  अन्याय है .

Friday, 16 April 2010

प्रेम से ही अस्तित्व है

   हम सभी शायद प्रेम को परिभाषित करने की नाकाम कोशिशे करते आये है, वैसे तो में भी एक निर्दोष सी कोशिश कर रहा हूँ पर कारन सिर्फ यही है की में खोज में हूँ और जो अब तक पता लगा है वो ये है की प्रेम एक ऐसा अनुभव है जो की खोजी को ही प्राप्त हो सकता है सिर्फ खोज में बने रहना ही प्रेम को पाने का एक मात्र जरिया है .

     प्रेम अस्तित्व है ये सारा विस्तार सिर्फ प्रेम का ही विस्तार है, क्योकि गहरे अर्थों में कहे तो ये ही कह सकते है की  जब प्रेम अपनी सारी सीमाए तोड़कर ब्रमांड में विस्तृत हो जाता है तो वह परमात्मा हो जाता है यही परमात्मा फिर सारी कायनात का रचियता हो कर सामने दिखाई पड़ता है.

    ओशो कहते है की परमात्मा कहीं और नहीं है ये हमारे अपने अंदर मौजूद है पर सिर्फ इसे समझ पाना ही इसे पाना है , परमात्मा एक गहरा अनुभव है जो इस भौतिक देह में अभोतिक को समझने का नाम है.

    परमात्मा अद्द्वत की वह स्तिथि है जब आप है तो परमात्मा मौजूद नहीं हो सकता; और जब परमात्मा होगा तो आप मौजूद नहीं हो सकते .

   सीधे शब्दों में कहें तो यही सत्य हो सकता है की परमात्मा प्रेम का ही विस्तार है, अब सबाल ये   है  की हमने दुनियां इस  तरह की बना ली है जिसमे प्रेम शब्द का तो वेझिजक इस्तेमाल किया जाता है पर पर प्रेम कहीं दिखाई नहीं पड़ता बात तो कृष्ण की ही की जाती है पर वर्तमान में राधा के वजूद पर अब भी शक किया जाता है.
  हाल ही के मामले में हरियाणा में एक प्रेमी युगल को मौत के घाट उतार दिया जाता है और नाम में धर्म का, संस्क्रति का सहारा लिया जाता है .

 हम यदि परमात्मा को पाने के लिए जब अंतर्मन में झाकने में असमर्थ पाते है तो उसी परमात्मा के नाम पर बहुत से मंदिर मस्जिदों का निर्माण कर अपने आप को महान कहकर अपने अहंकार की भूख मिटा लेते है.

प्रेम अपने सभी अर्थों में , सभी स्वरुप में विशिष्ट है जब तक इस दुनिया में इसका    पूर्ण रूप से अंगीकार  नहीं होता परमात्मा , दया , करुना , धर्म आदि की बात करना पाखंड से ज्यादा कुछ नहीं क्योंकि सिर्फ प्रेम ही परमात्मा तक पहुँचने का एकमात्र रास्ता है , माना चाहे कुछ भी जाये सिर्फ प्रेम का एक ही प्रकार होता है स्वरुप चाहे जो भी हो.

Friday, 2 April 2010

श्याम से कहो - पैसा कमाए

श्याम से कहो - पैसा कमाए मुरली तो बाद मे भी बजायी जा सकती है 
प्रातः काल का समय, नीला आकाश और कही दूर नदी किनारे के पास से आती हुई सुरीली बांसुरी की लय ,इस बासुरी की लय पर तो मानो सब की सब प्रकृति नाच उठी हो ,फिर इस मानब हृरदय मे तो झंकार बज ही उठेगी ,इस बासुरी की तान पर तो राधा सुध-बुध खो देती है और गोपीयों को जीवन जीने की उर्जा मिल जाती है ; पूरा बाताबरण जैसे आनंदित हो गया हो जिस प्रकार जीवन तथा उसे जीने बालों मे ताल-मेल बन गया हो
पर २१वि सदी मैं तो ये सब बे सरपैर की बातें है क्योंकि अब तो बासुरी का अस्तित्व संकट मैं है, श्याम का मन उब गया है और राधा को भी ये सब कहाँ सुहाता है श्याम को उनके पिता ने अर्थ की अनंत भूख का शिकार बना दिया और राधा अब किसी महेंगे चार पहिया बाहन को महत्व देने लगी है प्रेम तो इस सदी मे कहाबत से ज्यादा कुछ रहा नही , हर जगह जरूरतें मुहबाये खड़ी है सदी मे प्रेम के अनेक प्रकार है और समय भी सुनिश्चित केर दिया गया है, और तो और सभी ने श्याम और राधा को इस बार वन्धन मे वान्धने का निर्णय भी केर लिया है ताकि अब कही श्याम और राधा को मिलने यमुना किनारे न जाना पड़े
राधा ने भी ये प्रण करलिया है की राधा अब श्याम की तभी होगी जब श्याम के पास एक बंगला, एक वाहन हो ,साथ ही श्याम ने किसी अच्छे महाविद्यालय से अर्थ- ब्यबस्था की पढ़ाई कर ली हो, रहा मुरली का सवाल तो वो छोटे बच्चो को दंड देने के काम आ ही जायगी
सच यह है, की मुरली का अस्तित्व तो खो गया है पर साथ ही साथ प्रेम भी चला गया ,जो जीवन का लक्ष्य होना चाहिए और यह बात गौर करने की है की हमने युवा मे जो पैसे की भूख भर दी है बह कभी ख़तम नही होने वाली और युवा को मानवीय संवेदनाओ से दूर करती जा रही है

जीवन...... या जानी-समझी बेहोशी .

   हृदय में अजीब सी  खिन्नता नजर आती है,ऐसा नहीं है कि आसपास व्यस्तता का अभाव हो ,बात तो यही है ये व्यस्तता आखिर चाह क्या रही है. शांत भाव से यदि अवलोकन किया जाये तो हम पते है , कि कोई कथनी में मगन है तो कई करनी में ......... लक्ष्यों कि भरमार है, जिन पर लक्ष्यों का अभाव है उन पर तो और ज्यादा व्यस्तता मुह बाये खड़ी है.
       
     पर ये सब हो क्या रहा है ,और ये सब क्यों हो रहा है मकसद सबके एक ही समान है जैसे -किसी को अपना सर ऊँचा करना है तो किसी के माँ बाप के अरमान अधर में लटक रहे है, किसी की जेब  है कि भरने का नाम ही नहीं लेती, किसी को आये दिन समस्या खड़े रहती है आदि - आदि .
   
   बचपन से अब तक कई परिवर्तन देखने को मिले ,लेकिन सिवाय देखने के कुछ समझ नहीं आया कि ये परिवर्तन आखिर हुए क्यों. वैसे दुनियादारी कि भाषा में तो कई तर्क दिए जा सकते है, क्योंकि यहाँ पर आसन शब्दों द्वारा कठिन से कठिन कहे जाने बाले सरल से सरल सवालों के जटिल से जटिल जबाब बना लिए गए है.
     
    दुनिया विकास कर रही है और विकास की ही बात की जा रही है, पर ये विकास कैसा है बही ऊँची-ऊँची इमारतें,बही उच्च छमता बाले राजमार्ग , जिन्हें देखकर खुद के छोटेपन को बड़ा किया जा सके . सब कुछ हमारे ही आनुरूप.  

    पेट  का पानी हिलना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है , ये तो अब एक विचार का रूप बन गया है, शरीर  को   आराम देना जरुरत के साथ साथ मापन पद्धति भी बनकर उभरी है. क्योंकि ज्यादा शान-शोलत ज्यादा आराम-दायक वस्तुओं कि वहुलता प्रभुत्त्व निर्माण कि ईंटें  है.

     एक दिशा और भी है , जहां भौतिकवाद  और कर्मकांडवाद को मिला कर या विकास और पुरानेपन का घोल बना कर चेहरे पोतने का सतत प्रयास जारी है, ये सदियों से चली आई परम्परा आखिर करती क्या आई है , वही सामूहिक और राजनैतिक तलों पर अंधाधुन्द पनपते भौतिकवाद  को अपना आशीर्वाद देती चली आई है. कही गयी बातों को को सिद्दान्त कहा गया फिर उन्हें अपने अनुरूप तोड़ मोड़ कर नए नए प्रकार के आडम्बरों को जन्म दिया गया . 

   बोरियत के पलों में खाली वैठे हो तो इस कर्मकांडी शांति का सहारा  लेकर पराकास्ठा के अभिमान को नहलाया जाता है ,और भविष्य में ज्यादा सुख - समृधि , रूपया पैसा ,सम्पदा कि गारंटी दी जाती है.
  
   भौतिकवाद को नजर न लग जाये इसलिए जरुरी है कि सभी मिलकर रहें पर स्थानीय स्तर तक , और फिर स्वरक्षा कहकर अपने अन्दर छुपी हिंसा को निकालना  तो भार्मिक कृत्य है.

  इन सभी क्रिया- कलापों में व्यक्ति तो अपने आप को बनाये रखने के लिए जरुरी उर्जा  प्राप्त कर लेता है ,पर मुसीबत तो है गवार. अनपद , नासमझ पशु-पक्षियों की ,पेड़- पौधों की . आखिर ये सब प्रकृति प्रदत्त  संसाधन ही तो है, जो मनुष्य के लिए उपयोगी वस्तुओं से ज्यादा और कुछ नहीं...और हो भी कैसे सकते है जब इंसान को अपने सामने खड़ा इंसान मशीन से ज्यादा और कुछ नहीं रहा, तो इन संसाधनों की क्या कीमत .
   
  शायद हम ये भूल रहे है , की हमारी वनाई हुई दुनिया हमें आराम तो दे सकती है पर ख़ुशी नहीं ,और कहीं न कहीं प्रक्रति से जोड़ने बाले तार ही हमारे बेचैन दिल में झंकार उठा सकते है . क्योंकि ये भूली हुई चेतना भी उसी प्रक्रति का अंग है .


जीवन जीना है तो शराब-ऐ-हँसी पीना है

आज जब हम बहुत व्यस्त है ,तो रोजाना की दौड़-धूप में जीवन को जीना ही भूल जाते है. चेहरों की हंसी अजनबी हो जाती है तो इसी रोज की दौड़-धूप से ही कुछ हंसी के पलों को चुराने की कोशिश है,कुछ इस तरह --

एक बस पकड़ रहा है,और एक सर क्योकि स्कूटर पंचर हो गया है और अब दफ्तर जाने में देर हो रही है; रिक्शे का पहिया टेढा हो गया है,बच्चे ज्यदा भर ,लिए अब उन्हें स्कूल जाने में देर हो रही है

यहाँ मैडम के बाल धुल रहे है उधर महाशय भूखे मर रहे है, महाशय को कोर्ट जाना है और मैडम को बुटीक दोनों को देर हो रही है , एक महिला देखो नोट झटक रही है तो दूसरी की नौकरी अधर में लटक रही है,जल्दी करो भाई कहीं देर न हो जाये

भाई साहब रात भर से जग रहे है,एक बेचारे बेवजह ही भग रहे है;अब क्या करें गार्ड की नौकरी और नाईट शिफ्ट ;दूसरे की ट्रेन छूट रही है मगर बाथरूम का पाइप चोक हो गया है तो कम से कम कमरे के चक्कर तो लगाये ही जा सकते है

एक का पेंट जाली हो गया तो दूसरे का खोपडा खाली हो गया ,बहुत दिनों से कपडे बनबाने का ध्यान ही नहीं रहा पीछे से पेंट छन गया,दूसरे की सुबह सुबह पोहेबाले से बहस हो गयी ,अरे अगर पैसे ले रहा है तो कम से कम प्याज़ तो डाल दिया कर

घर में जाले लटक रहे है,भैया जी चड्डे में मटक रहे है ओफ्फो यह बैंक एक्जीक्यूटिव की नौकरी सुबह से मुह मत धो ,भाई साहब को फ़ोन आ गया पहले प्लान समझाना पड़ेगा

बच्चो को स्कूल की भड-भडी है ,मैडम को पेट की पड़ी है ,सर्दी का ये समय आँखे खुली नहीं ठीक से और स्कूल-बस हार्न दे रही है ,वहां मैडम को बदहजमी हो गयी और तो और हेड-ऑफिस में कोई और घुसा है अब ये देर तो कीमती साबित हो सकती है

बस बाले का पट्रोल जल रहा है ड्राईवर खेनी मल रहा है भाई साहब के बच्चे पता नही क्या पट्रोल के दाम आसमान छु रहे है अबे खेनी तो कभी भी ठूंस सकता है

यहाँ मरने-मारने की सम्भावना बढ़ी है तुझे पीने की पड़ी है ,आपस में ठेकेदार लड़ रहे है की दारू कोंन बेचेगा,और नौजवान बिना पिए रह नहीं सकता "अरे पहले बाटली तो दे दो फिर लड़ लेना "

एक की जेब खाली हो गयी ,दूसरे की देखते ही हालत माली हो गयी ,अरे गुरु अब तो पैसा दे दो तीन साल हो गए आज तो जेब में इतना भी नहीं की सिगरेट पी लूं ,जबाब में " अरे भैया यहाँ तो जहर खाने के भी पैसे नहीं है " तीन साल से बस हवा खाके ही तो जिन्दा था वेचारा

इधर बिना धुले कपडे लटक गए वहां साहब रास्ता भटक गए , मैडम का सहेलियों में गप्पें हांकने का समय हो गया था तो बस कपडे खगाल-खगाल कर लटका दिए सूखने के लिए,वहां साहब को सब्र न था की ट्रेन कब तक जायगी कब फाटक खुलेंगे तो साहब पटरी पकडे-पकडे जाने कहाँ निकल गए सोचा था कहीं से कट लेंगे और जल्दी से जल्दी दुकान खोल लेंगे

पुलिस ने निर्दोष को धर दबोंचा ,मंत्री भिखारी के घर पहुंचा, अगर तीन दिनों के अंदर -अंदर लुटेरों का पता नहीं लगता तो पुलिस की नौकरी जा सकती है,चलो एक निर्दोष को ही बंद कर दिया ,कुछ नहीं से तो कुछ भला ;उधर आज मत्री साहब वोट मांगते-मांगते भिखारी के घर भी जा पहुंचे ,अब जरा आप ही बताइए भिखारी कौन.


मेरी कौन सुनता है

 मरने से पहले एक रपट मे:

नाम :- जो पसंद हो
उम्र :- नब्बे साल मानवीय गड़ना के अनुसार
कार्य :- जीवन को पालना-पोसना
अनुभव :- लगभग जीवन भर
शिकायत का संपूर्ण विवरण (अपनी जुवानी ) :- साहब वैसे तो मैं आपसे कहीं ज्यादा बुजुर्ग हूँ ,मगर चूँकि आप सरकारी अफसर है , तो मुझे साहब ही कहना पड़ेगा

बात कुछ इस तरह है जब मैं नवजात था ,तब मेरा भी एक परिवार हुआ करता था बड़े खुशहाल थे सब के सब ,खाने पीनेकी कोई कमी न थी अचानक एक दिन घोड़ागाड़ी आई कुछ लोग उतरे कुछ खुसुर-पुसुर की और लौट गए

कुछ दिन बाद बे सब के सब आए मैंने देखा ,सभी हथियारों से लेस थे और उन्होंने आते ही हम पर हथियार बरसाने शुरू कर दिए ,सभी स्वजन कुछ ही देर मे ढेर हो गए कमबख्तों लाशों को भी अपने साथ ले गए , मै बेचारा डरा सहमा एक बीमार बुजुर्ग के पीछे छिप कर सब देखता रहा

फिर तो जैसे सारी की सारी दुनिया बीरान सी लगने लगी ,कोई सहारा नही बचा था, पर फिर भी मै तन्हाई को गले लगाकर जीता रहा धीरे -धीरे मेरे दुश्मनों ने मेरे ही आसपास रहना शुरू कर दिया

कहते है बक्त हर घाव को भर देता है ,मैंने सबके साथ दोस्ताना सम्बन्ध बनाने शुरू कर दिए, उनकी भी मेरे साथ घनिष्टता बदती गई ,उनके बच्चे मेरे साथ खेलने लगे और मैं भी उन्हें तरह तरह के तोहफे देता गया , मानों मुझमें नई जीवन तरग उठने लगी लोग मेरे पास बैठ करअपने आपसी झगडे भी निपटा लेते थे ऐसा लगने लगा था मानों मुझे एक बुजुर्ग का दर्जा मिल गया हो

तभी अचानक जैसे समय ने करवट ली हालाकि मेरे पास लोग काफी तादाद मे रहने लगे थे ,पर सन्नाटा छाया रहने लगा , बच्चों ने मेरे साथ खेलना बंद कर दिया ,सब अपने अपने कामों मैं लग गए बस कभी कभी कुछ लोग मेरे पास पूजा पात करने आते थे

एक दिन मैंने सुना की कुछ लोग मुझे मर डालने की योजना बना रहे थे तभी मुझे समझ आया की लोग मेरी नही बरन मेरे पास पड़े एक पत्थर की पूजा करने आते थे अब बे लोग उस पत्थर को धूप और पानी से बचाने के लिए एक छत बनाना चाहते हैं और इसीलिए बे मुझे मर डालना चाहते हैं
मैं चूँकि आपके साथ बचपन मैं खेलता कूदता था ,सो आपको रपट लिखा दी पर मुझे मालूम है की आप भी कुछ नही करेंगे , "क्योंकि मेरी कौन सुनता है"

शिकायत करने बाला
---------------------------
एक बुजुर्ग पेड़